आपका डेटा — आपके फोन में।
अंतिम अद्यतन: २५ मई, २०२६ · प्रभावी: ऐप के पहले उपयोग से
क्या-क्या आपके device पर ही रहता है?
निम्नलिखित सभी जानकारी पूरी तरह आपके फोन की encrypted storage में रहती है। किसी server, क्लाउड, या तीसरे पक्ष को कभी नहीं भेजी जाती:
- यजमान का नाम, मोबाइल नंबर, पता
- पूजा की तारीख, समय, स्थान, अनुमानित और प्राप्त दक्षिणा
- आय-व्यय की प्रत्येक प्रविष्टि — दैनिक, मासिक, वार्षिक
- आपकी प्रोफ़ाइल — नाम, शहर, परम्परा अभिवादन, UPI ID, PIN, biometric सेटिंग्स
- सामग्री टेम्पलेट (गौरी-गणेश, कलश, सत्यनारायण, और आपके बनाए हुए)
- देवांश का संकल्प — आपकी निर्धारित प्रतिशत और प्रत्येक पूजा का देवांश
क्या-क्या ऐप से बाहर जाता है?
केवल तभी, जब आप स्वयं उसे चालू करें या स्पष्ट रूप से उसकी अनुमति दें:
- Google Drive बैकअप — यदि आप चालू करें, तो आपकी पूरी data file आपके अपने Google Drive के Hidden AppData folder में संग्रहित होती है। केवल आप ही उसे पढ़ सकते हैं। ऐप उसे encrypted form में भेजता है, और वो हम तक कभी नहीं आती।
- दृक् पंचांग update — drikpanchang.com से सिर्फ़ तिथि, नक्षत्र, और मुहूर्त की जानकारी आती है। आपकी कोई पहचान, location, या data वहाँ नहीं जाती।
- आशीर्वाद counter और संदेश — यदि आप blessings स्क्रीन से कोई आशीर्वाद भेजें, तो केवल आपका name और city (दोनों optional) public counter और list पर जाते हैं। आपका कोई contact, financial, या निजी data नहीं भेजा जाता। प्रकाशन से पहले हर संदेश moderation से गुज़रता है।
- Travel-time estimate — यदि आप post-pooja wizard के step 2 में अगली पूजा का समय जानना चाहें, तो केवल destination address को geocode करने भेजा जाता है। आपकी अपनी location कभी upload नहीं होती; उपयोग के तुरंत बाद उसे discard कर दिया जाता है।
Permissions क्यों माँगे जाते हैं?
हर permission का स्पष्ट कारण है। आप किसी को भी देने/लेने का अधिकार रखते हैं — Settings → ऐप अनुमतियाँ से:
- Notifications — पूजा से एक दिन और दो घंटे पहले reminder देने के लिए। यदि बंद करें, तो स्मरण नहीं मिलेंगे।
- Microphone — आवाज़ से notes / entry लिखने के लिए (केवल जब आप mic button दबाएं)। डिफ़ॉल्ट रूप से बंद।
- Location — सिर्फ़ wizard step 2 में travel-time दिखाने के लिए, ज़रूरत के समय ही। संग्रहित नहीं होती।
- Storage / Files — backup file save या import करने के लिए। केवल जब आप स्वयं वो action करें।
- Biometric — आपके चुनाव पर ऐप-lock के लिए। आपकी fingerprint या face image कभी ऐप में नहीं आती — सिर्फ़ Android का verification result आता है।
आपका अधिकार
- कभी भी Settings → डेटा → सभी डेटा हटाएं — पूरा डेटा एक tap में delete होता है, बिना किसी confirmation server-call के
- Local encrypted backup export — encrypted .prbk file आपके control में, password आपके पास
- Google Drive बैकअप कभी भी बंद कर सकते हैं — पुरानी backup files भी आप अपने Drive से हटा सकते हैं
- Source code GitHub पर open है — आप स्वयं verify कर सकते हैं कि कोई data हम तक नहीं आता
बच्चों की गोपनीयता
पुरोहित ऐप १३ वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए नहीं बना है। हम जान-बूझकर बच्चों से कोई जानकारी संग्रहित नहीं करते।
नीति में परिवर्तन
यदि इस नीति में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन हो — विशेषतः नया data flow जुड़े — तो हम ऐप में स्पष्ट सूचना देंगे, और इस पृष्ठ पर अद्यतन तारीख बदल जाएगी।
License और open-source
यह ऐप MIT License पर open source है। पूरा source code GitHub पर उपलब्ध है, और कोई भी आ कर देख सकता है कि कौनसा data कब और कहाँ जाता है।
संपर्क
कोई शिकायत, प्रश्न, या data-related अनुरोध:
Ramarpan Creations LLP
(RPIT Computers)
Goregaon East, Mumbai - 400065